मोबाइल फोन में कम नेटवर्क से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके
आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। लोग अपने मोबाइल फोन के जरिये इंटरनेट तथा वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। मोबाइल फोन के बढ़ते हुए उपयोग की वजह से देश में मोबाइल टावरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे कि सभी मोबाइल उपयोगकर्ता को आसानी से नेटवर्क मुहैया कराया जा सके। इसके बावजूद भी हमें आए दिन नेटवर्क की समस्याएं देखने को मिल जाती है और इस वजह से उपयोगकर्ता काफी परेशान भी रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप अपने कम नेटवर्क को और भी मजबूत बना सकते हैं।
आपके एरिया में लगे हुए मोबाइल टॉवर्स हमेशा आपके मोबाइल में सिग्नल भेजते रहते हैं लेकिन कभी-कभी रुकावट के कारण यह सिग्नल आपके मोबाइल फोन तक नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से आपको कम नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क आकर बार बार चला जाता है तो आप अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड में डाल डॉक्टर फिर से उसे नार्मल मोड में कर दें। ऐसा करने से आपका मोबाइल फोन फिर से नेटवर्क सर्च करेगा तथा आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क आ जाएगा। इसके अलावा अगर आप अपने स्मार्टफोन के ऊपर कोई मेटल का कवर यूज करते हैं तो उसे यूज ना करें क्योंकि धातु हमेशा मोबाइल टावर से आने वाले सिग्नल को आपके मोबाइल फोन तक आने से रोकती है। इसलिए मोबाइल फोन के बैक पैनल का ऊपरी तथा निचला हिस्सा धातु से नहीं बनाया जाता है।
इसके अलावा इसके अगर आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है तो आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर अपने नेटवर्क ऑपरेटर को मैनुअली सेट कर लें। ऐसा करने से आपका मोबाइल फोन आपके एरिया में मौजूदा सारे नेटवर्क ऑपरेटर को सर्च करेगा और उसके बाद आप के सामने सभी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स की लिस्ट दिख जाएगी जिसमें आप अपने ऑपरेटर के विकल्प पर क्लिक करके सेट कर दें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक नेटवर्क संबधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें